यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए हापुड़ पुलिस को मिली दो नई इंटरसेप्टर बाइक

वेलकम इंडिया ब्यूरो
हापुड़। जनपद में यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से हापुड़ पुलिस को आवंटित दो नई इंटरसेप्टर (दो पहिया) वाहनों को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर निरंतर सक्रिय रहकर पेट्रोलिंग करें। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए
नई इंटरसेप्टर बाइक के संचालन से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, जाम की स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पाने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।



