शहर-राज्य

मथुरा के बल्देव ब्लॉक में शिक्षक संघ का चुनाव, योगेश चौधरी बने ब्लॉक अध्यक्ष,  चन्द्रभान सिंह मंत्री, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

मथुरा/बलदेव। शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन, शैक्षणिक अधिवेशन एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक  विजय कुमार शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदों पर एक-एक आवेदन प्राप्त होने के कारण पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

योगेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष, चन्द्रभान सिंह को मंत्री और विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। विश्वेन्द्र सिंह ‘बिट्टू’ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, योगेन्द्र कुमार को संयुक्त मंत्री तथा कर्मवीर सिंह, दिनेश चंद, सुमित कुमार और दुष्यंत शर्मा को उपाध्यक्ष, ममता चौधरी को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।

संगठन मंत्री पद पर महेश कुमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, गौरव कुमार, शैलेष कुमारी, वंदना चौधरी निर्वाचित हुए। प्रचार मंत्री पद पर सुनीता यादव, लक्ष्मी को जिम्मेदारी मिली। एवम चेतन स्वरूप शर्मा को ऑडिटर चुना गया। दिनेश चौधरी  को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक नियुक्त किया गया।

राजकुमार  को सलाहकार, करतार सिंह और  ठा. दुर्गपाल सिंह  को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष योगेश चौधरी ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि शिक्षक साथियों के विश्वास और उम्मीदों की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों की आवाज हर स्तर पर उठाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत किसी एक पदाधिकारी में नहीं, बल्कि सभी शिक्षकों की एकजुटता में है। शिक्षक साथियों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों की लड़ाई ईमानदारी से लड़ना संगठन की प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक चौधरी , खंड विकास अधिकारी नेहा रावत,खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह , जिला अध्यक्ष मुकुलकांत उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा , मंत्री मनोज चौधरी ,संयुक्त मंत्री अनुपम शर्मा, अविनाश शुक्ला,अनीता चौधरी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा एआरपी गीता रावत,खुशबू श्रीवास्तव सहित बलदेव ब्लॉक के सैकड़ों गणमान्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन गौरी शंकर और मुकेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर 101 उत्कृष्ट शिक्षक, शिक्षिका, अनुदेशक,शिक्षा मित्रों का भी सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button