ग़ाज़ियाबाद

भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से गूंजा नसीरपुर, श्रद्धा के साथ लगा नौवां विशाल भंडारा 

गाजियाबाद। नसीरपुर फाटक स्थित शिव मंदिर परिसर में श्री विश्वकर्मा पूजा सेवा समिति एवं पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नौवें विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप रहे। विशिष्ट अतिथि मयंक गोयल सहित अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अतिथियों ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और कर्म-कौशल का प्रतीक माना जाता है। उनके आदर्श समाज में मेहनत, हुनर, सृजन और कर्म के महत्व को रेखांकित करते हैं। विश्वकर्मा जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रम और कौशल का सम्मान करने का भी अवसर है। कार्यक्रम में पंडित सुबोध शर्मा, प्रधान संपादक जर्नी ऑफ सक्सेस दैनिक हिंदी समाचार पत्र, ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा, हनुमान पीठाधीश्वर एवं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा, पार्षद उदित मोहन और संतदेव चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि विशाल भंडारे का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्री विश्वकर्मा पूजा सेवा समिति एवं पूर्वांचल कांट्रेक्टर ग्रुप के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और सहभागिता से ही धार्मिक एवं सेवा कार्य निरंतर सफल होते हैं। कार्यक्रम में माहीलाल चौहान, अरविंद, कालूराम, मदनपाल, राजाराम, भीम बहादुर, अरविंद यादव, राकेश, रामानंद, विजय, दीपक, महेंद्र, राजेश, संजय, राजू रजक, लाला, परवीन, शेषनाथ, आनंद, पांडे, धर्मेंद्र, अनिल, अमरदेव, ब्रह्मदेव, श्रवण कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान विश्वकर्मा के जयकारों और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button