ब्लाक प्रमुख के सहयोग व ग्राम प्रधान की देखरेख में हुआ सड़क का निर्माण कार्य

राहगीरो को नहीं झेलनी पड़ेगी दिक्कत
संतकबीरनगर। विकास खण्ड सेमरियावा गांव के दुधारा की मुख्य सड़क जो कि वर्षों से बदहाली का शिकार थी कई ग्राम प्रधान हुए लेकिन इस सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम की पहल पर ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने छेदी के घर से पूर्व प्रधान कर्रार हुसैन के घर तक का सीसी निर्माण कार्य प्रधान अब्दुल कलाम की देखरेख में कराया जो कि अब पूर्ण हो चुका हैं। इससे वर्षों से आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को परेशानी से निजात मिल गई है।
इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गांव की लगभग सभी सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है। गांव के विकास के पटल पर आगे किया गया है। गांव की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ मुझे जिम्मेदारी दी थी उसे भरसक निभाया। जिला पंचायत के सहयोग से हाजी अब्दुल गनी के घर से पुरवा तक नाला निर्माण कार्य सहित कई विकास कार्य कराये हैं। दुबारा मौका मिला तो गांव आदर्श गांव बनायेंगे।
ग्रामीण मोहम्मद हुसैन, परवेज़ अख्तर, हाफ़िज़ अब्दुल्लाह अतहर हुसेन, हीरालाल, महफूजुर्रहमान आदि ने इस सड़क के निर्माण कार्य कराये जाने पर ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का आभार जताया है।



