शहर-राज्य

क्रीड़ा भारती के उद्देश्य और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने हापुड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किया संवाद

*वेलकम इंडिया हापुड़ ब्यूरो*

हापुड़ जनपद के क्रीड़ा भारती के मेरठ प्रांत सह मंत्री ललित कुमार के हापुड़ प्रवास के दौरान क्रीड़ा भारती हापुड़ के द्वारा भव्य,गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। अपने उद्बोधन में ललित कुमार ने क्रीड़ा भारती के उद्देश्य और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने हापुड़ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से क्रीड़ा केंद्रो पर भारतीय पारंपरिक खेलों के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि कबड्डी जैसे स्वदेशी खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं, जिन्हें बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके अनुसार, खेल केवल प्रतियोगिता या मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता का सशक्त साधन भी हैं। जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया की क्रीड़ा भारती द्वारा देशभर में खेलों के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों के विकास और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण हेतु विभिन्न प्रवास कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं (जैसे क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा,खेल संवाद संगम,और विभिन्न योग शिविर) का आयोजन किया जाता है। क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं खेल विशेषज्ञ राज्य और जिला स्तर पर प्रवास कर स्थानीय खेल अकादमियों, स्कूलों और खिलाड़ियों से संपर्क करते हैं। एल एन स्पोर्ट्स क्लब हापुड़ व जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ क्रीड़ा भारती हापुड़ के क्रीड़ा केंद्रो पर उपस्थित खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में शुरुआत से ही राष्ट्रभावना और खेल के प्रति समर्पण स्पष्ट दिखाई दिया। सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी, मेरठ प्रांत दिव्यांग प्रमुख व मेरठ मंत्री मनीष कुमार मनीष कुमार, जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, नगर हापुड़ अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, सह मंत्री मनोज अग्रवाल, सुभाष सैनी, मोहित शर्मा, परवीन कुमार,अनुभव नरवाल, दीपांशु गर्ग, अंकुश, सिद्धार्थ, शिवा,गीता त्यागी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button