शहर-राज्य

पोखरे में टिन की नाव पलटने से किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार दोपहर पोखरे में टिन की नाव चलाते समय डूबने से करीब 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, आमिर खान पुत्र माहिर हुसैन, निवासी ग्राम अकोल्ही, सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के उत्तर दिशा में स्थित ईंट-भट्ठे के पास पोखरे में टिन की नाव चला रहा था। इसी दौरान अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई और आमिर गहरे पानी में डूब गया।आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही खेसरहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर बांसी तहसीलदार के पहुंचने की भी जानकारी है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button