शहर-राज्य

पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए मोटर रिपेयरिंग व सिलाई प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पिछड़ी जाति के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को मोटर साइकिल रिपेयरिंग तथा महिला अभ्यर्थियों को सिलाई ट्रेड में चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग अधिकारी शिवशंकर कुमार ने बताया कि योजना का लाभ 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगा, जो न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण हों तथा सिद्धार्थनगर जनपद के निवासी हों। इच्छुक अभ्यर्थी उद्योग विभाग के ई-पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध है। किसी प्रकार की असुविधा होने पर अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सिद्धार्थनगर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button