शहर-राज्य

दो मंज़िला व्यवसायिक कमरों का जल्द होगा निर्माण

सदर विधायक के निर्देश पर टीम ने किया सर्वे कार्य

संतकबीरनगर।
जनपद के सबसे बड़े ब्लाक सेमरियावा के दिन अब बहुरने वाले हैं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के निर्देश पर जेई कुतुबुद्दीन खान, मुश्ताक अहमद, गुफरान मुनीर ने सर्वे का कार्य किया। जिससे अब लोगों में आशा की किरण जग उठी है। लोगों ने सदर विधायक और ब्लाक प्रमुख की भूरी भूरी प्रशंसा किये हैं।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सबसे बड़े ब्लाक की भूमि पर दो मंज़िला व्यवसायिक कमरों का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बुद्धवार को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के निर्देश पर जेई कुतुबुद्दीन खान, मुश्ताक अहमद, गुफरान मुनीर ने सर्वे का कार्य किया। सर्वे का कार्य पूरा हो जाने और सारी औपचारिकता पूरी हो जाने के बाद दो मंजिला व्यवसायिक कमरों का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।
समाजसेवी गुफरान मुनीर ने बताया कि इससे लोगों को रोजी रोटी मिल सकेगी। दुकान या कोई प्रतिष्ठान खोलकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सदर विधायक अंकुर राज तिवारी का सपना है कि सेमरियावां ब्लाक को आदर्श ब्लाक बनाया जाय। उसी की कड़ी में आज सर्वे का कार्य किया गया है।
मुश्ताक अहमद ने सदर विधायक अंकुर राज तिवारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वह नेकदिल और विकास की सोच रखने वाले इंसान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button