शहर-राज्य

दो अवैध पैथोलॉजी सेन्टर सील,मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई

असदुल्लाह सिद्दीकी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 02 पैथोलॉजी केन्द्रों पर छापेमारी कर उन्हें सील कर दिया। श्याम पैथोलॉजी सेन्टर में छापेमारी की भनक लगते ही संचालक मौके से फरार हो गया और एक कमरे में ताला लगा दिया। तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की अगुवाई में टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर कमरे की तलाशी ली। वहीं जांच में कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिन्टर और पैथोलॉजी से जुड़े प्रचार-प्रसार के दस्तावेज बरामद हुए और दूसरे कमरे से पैथोलॉजी जांच में उपयोग होने वाली मशीनें, किट, इनवर्टर, बैटरी और फ्रिज सहित कई उपकरण मिले। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि केन्द्र बिना वैध पंजीकरण के संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाद में गीता डायग्नोस्टिक सेन्टर पर भी छापेमारी किया। जिससे वहां स्थिति और गम्भीर पायी गई्यी। जांच के दौरान एक बीए डिग्रीधारक अप्रशिक्षित व्यक्ति मरीजों की रक्त जांच कर रहा था। मौके पर दो मरीज अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। टीम को न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक मिला और न ही प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ या लैब टेक्नीशियन मौजूद थे। जब संचालक से स्टाफ बुलाने के लिए कहा गया, तो वह किसी को नहीं बुला सका। इससे यह साफ हो गया कि सेन्टर पूरी तरह अवैध रूप से संचालित हो रहा था।
जिसके क्रम में दोनों सेन्टर बिना पंजीकरण के संचालित पाए्ये गये। टीम ने उन्हें मौके पर ही सील कर दिया और सम्बन्धित अधिकारियों को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये। नैदानिक स्थापना के नोडल अधिकारी डॉ0 एम0एम0 त्रिपाठी ने बताया कि यह नियमों का गम्भीर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अवैध केन्द्र मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं पीएचसी बढ़नी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 अविनाश चौधरी और पटल सहायक अभिनव मणि त्रिपाठी भी कार्रवाई में मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध रूप से संचालित चिकित्सा संस्थानों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button