शहर-राज्य

रसोई गैस सिलेण्डर की होम डिलीवरी से ग्राहकों को मिली राहत

  • होम डिलीवरी मिलने से कालाबाजारियों पर लगा लगाम।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। घरेलू गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शासन के निर्देश पर अब गैस वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। इस व्यवस्था से न केवल गैस गोदामों पर लगने वाली लम्बी कतारों से मुक्ति मिलेगी, बल्कि कालाबाजारी पर भी लगाम लगेगी। गुरुवार को शोहरतगढ़़ विकास क्षेत्र के उत्तमा सोनी एचपी ग्रामीण गैस वितरण केन्द्र द्वारा नपं शोहरतगढ़़ सहित महदेवा नानकार, सेमरा, डोहरिया बुजुर्ग व डोहरिया खुर्द, बगुलहवा, खुनुवां, छतहरी, छतहरा, नरायनपुर, मेढ़वा, मड़वा और जोगिया विकास क्षेत्र के महला इण्डेन ग्रामीण गैस वितरण केन्द्र द्वारा धनगढ़िया, सिरसिया राजा, बनपुकरा और लालपुर सहित कई गांवों में वाहनों के जरिए आपूर्ति की गई। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी साझा करने के बाद निर्धारित दर पर सिलेण्डर उपलब्ध कराया गया। घर बैठे सिलेण्डर मिलने पर कहकशां अंसारी, शादाब अंसारी, श्रवण पटवा, सरताज आलम, सुभावती, अनिता और जय प्रकाश जैसे उपभोक्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें कड़ी धूप में लाइन लगाने से निजात मिलेगी। उत्तमा सोनी एचपी गैस ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर राजेश आर्या और बीबीएस इण्डेन गैस ग्रामीण वितरक के प्रोपराइटर शैलेन्द्र श्रीनेत ने बताया कि गैस वितरण की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और कालाबाजारियों लगाम लग गया है। हमारे गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी से राहत मिल रही है। वहीं उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा ने बताया कि गैस वितरण की स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। सभी गैस संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कालाबाजारी या निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत मिली तो सम्बन्धित एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आनलाइन बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button