पद छोटा, संकल्प बड़ा : संतोष गोंड ने कहा – कुर्सी छोड़ सकता हूँ, कलम नहीं

वेलकम इण्डिया
सिद्धार्थनगर। जब लोग पद के लिए लड़ते हैं, तब सिद्धार्थनगर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रेस क्लब (भारत) के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश संयोजक संतोष कुमार गोंड ने खुद ही अपना पद छोड़ दिया।उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला को सौंपते हुए कहा कि संगठन से ऊपर कोई पद नहीं होता, और पद पर रहकर संगठन का काम रुक जाए, इससे अच्छा है पद छोड़ देना।
क्यों लिया ये फैसला ?
संतोष गोंड ने बताया कि 27 जून 2025 को जब उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया था, तो यह उनके लिए सम्मान से बढ़कर जिम्मेदारी थी। उन्होंने दिन-रात संगठन के लिए काम किया। लेकिन अब व्यक्तिगत और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण वे पद को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे।उन्होंने कहा – “पद पर बैठकर सिर्फ नाम के लिए बने रहना मेरे संस्कार में नहीं है। संगठन का काम रुकना नहीं चाहिए, इसलिए मैंने खुद पीछे हटना चुना।”
सबसे बड़ी बात – कोई नाराजगी नहीं
आजकल जहाँ त्यागपत्र के पीछे गुटबाजी और नाराजगी की कहानियां निकलती हैं, वहीं संतोष गोंड ने साफ कहा कि उनका फैसला पूरी तरह स्वेच्छा से है। न कोई मतभेद है, न मनमुटाव।
मैं पद से मुक्त हुआ हूँ, पत्रकारिता से नहीं। पत्रकारिता मेरे लिए नौकरी नहीं, जनहित और लोककल्याण की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वे आगे भी एक सामान्य कार्यकर्ता और पत्रकार के रूप में दबे-कुचले, गरीब और बेसहारा लोगों की आवाज बनते रहेंगे। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल – तीनों माध्यमों से सच्ची और खोजी पत्रकारिता ही उनका मिशन रहेगा।
अध्यक्ष पर जताया पूरा भरोसा
संतोष गोंड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश आजाद शुक्ला के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब लगातार मजबूत हो रहा है और पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई और तेज होगी।संगठन के लोगों का कहना है कि संतोष गोंड का यह कदम संगठन के लिए एक मिसाल है – कि पद से बड़ा संगठन होता है, और संगठन से बड़ी पत्रकारिता।




