शहर-राज्य
कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के कार्यों की की बैठक, नहरों की साफ सफाई एवं बैरिकेडिंग कराने के दिए निर्देश

हापुड़ ब्यूरो
हापुड़ जनपद में कावड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के कार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा मार्ग में पड़ने वाली नहरों, राजवाहों एवं जलाशयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। कावड़ मार्ग में पड़ने वाली सभी नहरों, पुलियों एवं घाटों की सिल्ट सफाई एवं गंदगी हटाने का कार्य जल्द ही पूर्ण किया जाए। नहरों एवं गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं रस्सी लगवाई जाए। खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर पुलिस के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की जाए। यात्रा अवधि में कावड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत नहरों में जल प्रवाह को नियंत्रित रखा जाए। अचानक पानी न छोड़ा जाए।


