डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा/जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई सम्पन्न

(ब्यूरो चीफ लुकमान खान) दैनिक वेलकम इंडिया
पीलीभीत/जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति/जिला पर्यावरण समिति की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग भरत कुमार डी के ने किया। प्रभागीय निदेशक ने अवगत कराया कि इस बार वृक्षारोपण का लक्ष्य 40 लाख के आस पास रहने वाला है, जिसकी वन विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर ली है, विभाग के उच्च अधिकारियो की निगरानी में पेड़ो के उगान का काम वन विभाग की नर्सरियो में हो रहा है। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये की इस बार जिले में सबसे ज्यादा मोरिंगा के वृक्ष लगाए जाए ताकि जिले में मोरिंगा वन तैयार हो जाए और जिला मोरिंगा जनपद के नाम से फेमस हो जाए। बैठक में जिला गंगा कार्ययोजना बनाये जाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये की जल्द एक बैठक और बुलाकर विभागों में समन्वय स्थापित कर ससमय जिला गंगा कार्ययोजना बनाये जाने हेतु कहा। उन्होंने नगर पालिका परिषद पीलीभीत को निर्देश दिये कि शहर में निराश्रित गौवंशों को गौशाला भेजा जाए तथा कही पर गन्दगी न रहे, नियमित साफ सफाई कराई जाये। उन्होंने निर्देशि दिए कि नालों की अभियान चलाकर सफाई कराने तथा नालों के ऊपर स्लेप डाकर ढका जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अंकित अवस्थी पुत्र स्व. सिद्ध गोपाल अवस्थी निवासी आवास विकास को जिला गंगा समिति में एवं विकास दीक्षित पुत्र अवनीश दीक्षित निवासी राम बाग कालोनी को पर्यावरण समिति में नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव, सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ प्रदीप कुमार सिंह, जेई विनियमित क्षेत्र किशन चन्द, पर्यावरण विद टी एच खान, नामित सदस्य अभिषेक अग्रवाल, नामित सदस्य शिवम् कश्यप, अंकित कुमार अवर अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, साबिर अली सफाई निरीक्षक, डीपीएम अंशुल गुप्ता, जिला परियोजना अधिकारी सौरभ प्रताप सिंह, अनुसंधान सहायक डॉ आदर्श कुमार, अमित कुमार समेत आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



