उपजिलाधिकारी ने निवाड़ी व पतला के नामित सभासदों को दिलाई शपथ

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय परिसर में शपथ गृहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी ने कस्बा निवाड़ी व पतला के छह नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजित सिंह ने नगर पंचायत निवाड़ी की संगीता त्यागी,रजनीश त्यागी ,सतेंद्र वाल्मीकि व पतला के शंकर प्रजापति,राजेंद्र कुमार सैनी, सोहित को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिल त्यागी,अधिशासी अधिकारी आंचल पांडेय व संचालन अधिवक्ता बिजेंद्र वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर प्रदीप त्यागी,वीरेंद्र पहलवान,राकेश त्यागी,जितेंद्र त्यागी,श्यामसुंदर त्यागी,भकियू नेता वीरेद्र त्यागी,अमित मोनू,साधन सहकारी समिति के सभापति प्रवीण त्यागी,राजभूषण त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।



