गोरखपुर में प्रतिभा का महाकुंभ: हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 में एम एन के छात्रों ने मारी बाजी

एम.एन. पब्लिक स्कूल सनौरा गौसी के जिला टॉपर्स को मिला सम्मान, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
संतकबीरनगर।
गोरखपुर रेलवे ऑडिटोरियम में हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया, जहां जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गोरखपुर जोन के डीआईजी, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चेक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में सेमरियावां विकास क्षेत्र के एम.एन. पब्लिक स्कूल सनौरा गौसी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यालय की छात्राएं तैय्यबा खातून, इरम फातमा, सुबिया खान, ज़िया फारूक और शमा अंसारी को जिला टॉपर घोषित कर सम्मानित किया गया। इन होनहार विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किए जाने से विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के मैनेजर जुबैर अहमद और एमडी शोएब अहमद नदवी ने छात्रों की सफलता को मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
प्रधानाचार्य इसरार अहमद सहित विद्यालय के शिक्षकगण—सईद अहमद, सालिम हाशमी, अफकार अहमद, हबीबुर्रहमान, खालिद हुसैन, शैलेंद्र पांडे, रामफूल, पीयूष तिवारी, महेंद्र कुमार, संतोष सोनी, आसिया खातून, मीना मौर्या, सीमा खानम, साबेरा खातून, अनम खातून, इरम खातून, नगमा शाहजादी, हुमैरा खातून, जैनब खातून एवं सुमैया खातून—ने भी सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।



