शहर-राज्य

डॉ. रूबी ओझा ने किया ‘जागृति स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम’ का उद्घाटन

लखनऊ, 22 मार्च। रीजूवनेशन – ए स्पिरिचुअल फाउंडेशन द्वारा वंचित बच्चों के लिए ‘जागृति स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम’ का शुभारंभ 22 मार्च 2026 को एक गरिमामय समारोह में किया गया।

‘जागृति’ पहल वर्ष 2012 से शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास हेतु कार्य कर रही है। इस पहल में वैदिक ज्ञान एवं योग विज्ञान को भी आधार बनाया गया है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय, मुंबई की प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रूबी ओझा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा सशक्तिकरण घर से प्रारंभ होकर अवसरों के माध्यम से विकसित होता है।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा नेवाटिया ने बच्चों को व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। वहीं, संस्था के अध्यक्ष श्री समीर नेवाटिया ने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कौशल विकास को अत्यंत आवश्यक बताया।

समारोह में ‘जागृति गीत’, दीप प्रज्वलन तथा डॉ. ओझा के साथ बच्चों एवं अतिथियों की संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया।

इस स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में कंप्यूटर शिक्षा एवं सिलाई प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसे आगे चलकर विभिन्न अन्य कौशल आधारित पाठ्यक्रमों तक विस्तारित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन आशा और संकल्प के साथ हुआ, जिसमें बच्चों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button