शहर-राज्य

खानपुर में तृतीय महा रक्तदान शिविर का शुभारंभ, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान

स्याना. कस्बा खानपुर के रामलीला मैदान (गंज) में रविवार को लक्ष्मी ब्लड बैंक द्वारा डॉ. पवन जी के नेतृत्व में तृतीय महा रक्तदान शिविर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रेस मीडिया क्लब (स्याना) अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के दौरान आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही तथा रक्तदान को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button