शहर-राज्य
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त विवेचकों का किया गया अर्दली रुम, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने सर्किल खलीलाबाद अंतर्गत थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त समस्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान थाना कोतवाली खलीलाबाद पर लंबित विवेचनाओं की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गयी । लंबे समय से लंबित प्रकरणों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विवेचकों से कारण ज्ञात करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में अकारण विवेचना लंबित न रखी जाए । सभी विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान एवं अन्य विधिक कार्रवाई समय से पूर्ण की जाए ।



