शहर-राज्य

जनगणना कार्य में लगे शिक्षको- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान कराने की मांग

संतकबीरनगर। जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों – शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर रोष है।
शिक्षकों- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपने ग्रीष्मावकाश का त्याग करते हुए निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इसके बावजूद आज तक उनके पारिश्रमिक का भुगतान न होना परेशानी का सबब बना हुआ है।
मोहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मोहम्मद शाहिद, मो. यूनुस, ओबैदुल्लाह, अब्दुस्सलाम, कमरे आलम सिद्दीकी, सबीह अहमद, असादुल्लाह, अरशद जलाल, मंशाउल हक आदि दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि शिक्षकों के श्रम और समर्पण का सम्मान करते हुए उनके पारिश्रमिक का भुगतान बिना किसी विलंब के किया जाना चाहिए। अनावश्यक देरी से शिक्षक समुदाय में असंतोष व्याप्त है,
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी ने पूछने पर बताया कि पारिश्रमिक का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button