शहर-राज्य

परिवार न्यायालय परिसर में युवक से मारपीट का आरोप, एसीपी कैंट से निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग

पारिवारिक मुकदमे की तारीख पर पहुंचे युवक ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप,पुलिस से कार्रवाई की गुहार

(संतोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- परिवार न्यायालय परिसर में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है गड़खरा थाना सिंधौरा निवासी अखण्ड प्रताप उपाध्याय ने सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट सर्किल को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 16 जुलाई 2026 को परिवार न्यायालय में तारीख पर पहुंचने के दौरान अर्चना मिश्रा एवं उसके साथ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की | शिकायत के अनुसार आरोप है कि अर्चना मिश्रा ने थप्पड़ और मुक्कों से हमला किया जिससे उन्हें गले,चेहरे और पीठ पर गंभीर अंदरूनी चोटें आईं उनका कहना है कि मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी | 

प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई | पीड़ित ने आशंका जताई है कि विपक्षी उनके तथा उनके परिवार के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना कर सकती है | पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ||

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button