शहर-राज्य

आज योगीमय होगा पीलीभीत,श्रीराम कथा के समापन समारोह में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

दोपहर 12:05 बजे उतरेंगे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

वेलकम इंडिया पीलीभीत
पीलीभीत।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। उनका आगमन बीसलपुर तहसील क्षेत्र के नूरानपुर गांव स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम में होगा। यहां आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होकर धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियों को तेज कर दिया है। आश्रम परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।नूरानपुर गांव स्थित गोरक्ष पीठ आश्रम के शिव मंदिर परिसर में 26 अक्टूबर से श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन 3 नवंबर को होना है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:05 बजे आश्रम परिसर में बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेगा। उनके आगमन को लेकर आश्रम में मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं आश्रम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं, जिससे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।हेलीपैड की तैयारी, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के आवागमन को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण और संभावित रूट डायवर्जन की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मुख्यमंत्री का यह दौरा मुख्य रूप से धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रस्तावित है।फिलहाल जिला प्रशासन की पूरी निगाह मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर टिकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button