सिलेन्डर से गैस चुरा कम गैस वाले सिलेन्डर उपभोक्ता को पहुचाने वाले गिरफ्तार

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डियाप्रतापगढ़।
थाना कोतवाली(देहात) पुलिस ने गैस सिलेंडर को ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही सिलेन्डर से तीन चार किलो गैस निकाल फिर सप्लाई देने वाले पाच चोरो को पकडने मे बडी सफलता प्राप्त की है।जनपद की देहात कोतवाली के कोतवाल पुष्पराज सिंह की टीम ने दो पिकअप से 96 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 12 सिलेन्डर खाली बरामद किए । जांच में पता चला कि पकडे गये पाचो व्यक्ति एजेंसी से पूरे वजन के सिलेंडर उठाते थे और रास्ते में गैस की कटिंग कर तीन चार किलो गैस निलाल खाली सिलेन्डर मे भर लेने के बाद कम वजन वाले सिलेन्डर वास्तविक उपभोक्ता को सप्लाई कर देते थे ।जनपद की कटरा मेदनीगज की सौरभ गैस एजेन्सी के कुछ कर्मचारियों के साथ है अन्य कुछ एजेन्सियो के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके पास से गैस निकाल दूसरे खाली सिलेन्डर मे ट्रासफर करने के इन्सट्रूमेन्ट बरामद कर पुलिस अब इस जांच मे जुटी है कि आखिर सिलेन्डर से गैस निकाल उपभोक्ता के हक को चुराने वालो का ये खेल आखिर कब से चल रहा था।



