शहर-राज्य

सांसद श्रीमती हेमा मालिनी ने किया मेरो मथुरा ऐप का शुभारंभ।

– विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लगाई गई 500 सोलर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया

मथुरा। माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी एवं उत्तर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष  शैलजा कांत मिश्र ने मेरो मथुरा ऐप का शुभारंभ किया तथा  गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर  500 सोलर लाइटों का लोकार्पण किया।  मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं मथुरा वृन्दावन नगर निगम की इन दोनों परियोजनाओं को सीएसआर फंड के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक द्वारा पूरा कराया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन तथा एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड प्रवीण गुप्ता और आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। माननीय सांसद ने रिमोट दबाकर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप का शुभारंभ किया।

             मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं एच0डी0एफ0सी0 बैंक के द्वारा लगाई गई 500 सोलर स्ट्रीट लाइट फिलिप्स कंपनी की लगाई गई है। उक्त सभी 500 लाइटों का आगामी 5 वर्षों तक अनुरक्षण / मेंटेनेंस का कार्य एचडीएफसी द्वारा किया जाएगा। मेरो मथुरा ऐप शहर के नागरिकों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी सेवाओं, जानकारी और सुविधाओं को आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। उक्त ऐप नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक होगा। 

       सांसद जी ने एचडीएफसी बैंक, नगर निगम और विकास प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मथुरा कोई साधारण स्थान नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मेरो मथुरा’ ऐप स्थानीय नागरिकों को आवश्यक सुविधा देने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

  जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने एवं ‘मेरो मथुरा’ ऐप शुरू करने के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में वृंदावन परिक्रमा मार्ग तथा जनपद के अन्य तीर्थ स्थलों के विकास में भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि 500 सोलर स्ट्रीट लाइटों से सुसज्जित एवं जग-मग हुआ सम्पूर्ण परिक्रमा मार्ग। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधाओं हेतु सरकार कटिबद्ध।

            नगर आयुक्त जग प्रवेश एवं विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन ने सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग देने के लिए बैंक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने ‘मेरो मथुरा’ ऐप के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। इस दौरान माननीय सांसद प्रतिनिधि श्जनार्दन शर्मा, गोवर्धन चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा,अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मदन चंद्र, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप, ए ई वैशाली शर्मा, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड सीएसआर आशीष श्रीवास्तव, क्लस्टर हेड मथुरा गिरिराज अग्रवाल, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र छाबड़ा सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्यास नंदन शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button