संस्कार प्रणेता आचार्य सौरभ सागर जी महाराज का कमला नगर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

उज्जवल रस्तोगी मेरठ
आज संस्कार प्रणेता आचार्य सौरभ सागर जी महामुनि राज का मंगल प्रवेश कमला नगर जैन मंदिर में हुआ प्रवेश के जुलूस में सैकड़ो स्त्री पुरुष विशेष परिधान में शामिल हुए साथ ही महिलाओं का एक ग्रुप डांडिया नृत्य करते हुए चल रहा था कई स्थानों पर भक्तगण आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन व आरती करते हुए बैंड,नाफेरी की धुन पर भक्ति नृत्य कर रहे थे। मंदिर में पहुंचकर आचार्य श्री को श्रीफल समर्पित किए गए आचार्य श्री ने मंदिर पूर्णयार्जक राकेश जैन मुकेश जैन(तेल वालों) के परिवार की सराहना करते हुए कहा कि संस्कारों से ही संस्कृति की स्थापना होती हैं जो संस्कार स्व.बाबू प्रेमचंद तेल वाले छोड़कर गए हैं उन्हीं के पद चिन्हो पर चलकर उनके बेटे व पौतो ने मंदिर का नवीनीकरण कराया उनके पुण्य की बहुत-बहुत अनुमोदना के साथ अपार जनसमूह को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके उपरांत पंडित संदीप जैन सजल द्वारा वेदी शुद्धि संस्कार संपन्न कराए गए।
कार्यक्रम में प्रबंध कारणी कमेटी के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम चेयरमैन वीरेंद्र जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया तथा संचालन पी.के.जैन द्वारा किया गया। हंस कुमार,पंकज(शीतल पेपर्स)आलोक, ऋषभ,संजय कलश,अभिनव,संजीव गॉडविन,विपिन,अजय,संजीव जैन(पैट्रोल पंप),अनुराग आदि का विशेष सहयोग रहा।






