शहर-राज्य

संयुक्त विकास आयुक्त(ग्रामीण) ने ब्लाक के पटलों का किया निरीक्षण

संतकबीरनगर। बुधवार को संयुक्त विकास आयुक्त(ग्रामीण) निर्मल कुमार द्विवेदी ने सेमरियावा ब्लाक का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
संयुक्त विकास आयुक्त(ग्रामीण) निर्मल कुमार द्विवेदी ने बुधवार को शाम तीन बजे सेमरियावां ब्लाक का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय स्थित सभी पटलों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का अभी तक क़ोई लक्ष्य नहीं मिला है विगत वर्ष जो आवास मिले थे वह पूरे हो गये हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना का लक्ष्य 67 प्राप्त हुआ था जिसमें 59 पूरे हो गये हैं शेष प्रक्रिया में हैं। क्षेत्र पंचायत में 21 करोड़ पेंडिंग में थे जिसमें दस करोड़ का टेंडर होकर काम चल रहा है। दिव्यांग पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, बोरिंग योजना की भी समीक्षा की गई जो कि संतोषजनक पाई गई।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी धर्मेश कुमार पाण्डेय, सौरभ कुमार, राम विलास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button