शिविर में स्वच्छता अपनाने और साइबर ठगी से सतर्क रहने का लिया संकल्प

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थंनगर। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था (RSETI), सिद्धार्थनगर द्वारा नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम देजौली में स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि अग्रणी जिला प्रबंधक रवि कुमार सिन्हा व भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था के निदेशक सुनील गुप्ता ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामवासियों से कहा कि स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान करें, साथ ही दो अक्टूबर को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक पौधा अवश्य लगाएँ। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई और साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए। साइबर ठगी से बचाव के लिए किसी को भी ओटीपी , पिन, या बैंक विवरण साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अपनाने और साइबर ठगी से सतर्क रहने का संकल्प लिया।




