अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, एमएलसी योगेश नौहवार को सौंपा नौ सूत्रीय मांग पत्र

मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ओर से ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी योगेश नौहवार उपस्थित रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के उप सभापति मुकेश सारस्वत, ब्लॉक प्रमुख बलदेव प्रतीक सिंह भरंगर, मथुरा के औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक, एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विष्णु यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने एमएलसी योगेश नौहवार को दिए मांग पत्र में उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्टों के रिक्त पदों पर भर्ती करने,होलसेल दबा व्यवसाय में फार्मासिस्टों की अनिवार्यता करने,कैशलेश स्वास्थ्य कार्ड जारी करने जैसी फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगों को उठाते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को रख उनका निस्तारण कराने को कहा।
एमएलसी नौहवार ने फार्मासिस्टों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस समुदाय के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और हितों को सदन के पटल पर मजबूती से रखेंगे तथा मुख्यमंत्री जी के समक्ष भी इन विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे।
यह आयोजन फार्मासिस्ट समुदाय के अधिकारों और उनकी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें सभी अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्टों के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सुनील कुमार प्रदेश सचिव टीचर्स विंग, अनुराग शर्मा जिलाध्यक्ष मथुरा , शैलेन्द्र सिंह, मुनेश गोर, राजबहादुर सिंह, रवी कश्यप, कृष्णकांत अग्रवाल, भरत शर्मा, योगेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, विष्णु शर्मा, देवेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, इमरान, प्रवीन यादव, जितेंद्र, अब्दुल ,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा सहित सैंकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित रहे ।



