शहर-राज्य

विकसित भारत युवा संसद 2026 के राज्य स्तरीय युवा संवाद में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। लखनऊ विधानसभा में “विकसित भारत युवा संसद 2026” के अंतर्गत राज्य स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना” रहा।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में जनपद गाज़ियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तुषार सिरोही(मुल्तानीमल मोदी कॉलेज मोदीनगर, पुष्पम(राम चमेली चड्ढा गर्ल्स कॉलेज)एवं साक्षी द्विवेदी(HRIT यूनिवर्सिटी) ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली विचारों, तार्किक प्रस्तुति एवं ओजस्वी वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया। प्रतिभागियों ने अपने व्याख्यान में केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की सबसे बड़ी आधारशिला है और सरकार की नीतियाँ युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी तथा राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया। जनपद गाज़ियाबाद के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि जिले के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा एवं विचारशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और युवा नेतृत्व की सशक्त पहचान प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button