ग़ाज़ियाबाद

लोनी में अवैध कॉलोनी पर जीडीए का बुलडोजर, बाउंड्रीवाल और साइट ऑफिस ध्वस्त 

गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को प्राधिकरण की प्रवर्तन जोन-8 की टीम ने खडख़ड़ी गांव में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर दो बाउंड्रीवाल और एक साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने के प्रयास को रोक दिया गया। जीडीए के अनुसार, खसरा संख्या 1414, ग्राम खडख़ड़ी, लोनी में जय सिंह और निर्दोष कसाना द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का प्रयास किया जा रहा था। इसके तहत मौके पर बनाई गई दो बाउंड्रीवाल और एक साइट ऑफिस के निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की संबंधित धाराओं के तहत ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं और कुछ निवासियों ने विरोध किया। हालांकि, मौके पर मौजूद प्राधिकरण के पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई जारी रखी। पूरी कार्रवाई प्रवर्तन जोन-8 के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्राधिकरण पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जीडीए का उद्देश्य नियोजन संबंधी नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माण पर रोक लगाना है, ताकि अनधिकृत कॉलोनियों के विस्तार को रोका जा सके। जीडीए ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आगामी महीने में भी विभिन्न क्षेत्रों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया जाएगा। प्राधिकरण ने अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button