शहर-राज्य

यूनिवर्सल एकेडमी में रामनवमी एवं विजयदशमी की धूम, श्रीराम के आदर्शों और कन्या पूजन से गूंजा संस्कारों का संदेश

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

बिजनौर। यूनिवर्सल एकेडमी, बिजनौर में रामनवमी एवं विजयदशमी के पावन पर्वों के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सत्य, धर्म, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। विशेष सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को दोनों पर्वों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए सत्य, मर्यादा, अनुशासन, विनम्रता, बड़ों के सम्मान तथा कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यार्थियों ने बताया कि रामनवमी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जबकि विजयदशमी अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इन पर्वों का संदेश है कि मनुष्य को सदैव सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए तथा अपने भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी उप-प्रधानाचार्या सुश्री खुशबू कर्णवाल ने पर्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के समापन पर नौ कन्याओं को हलवे का प्रसाद वितरित कर श्रद्धापूर्वक कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के एक्टिविटी इंचार्ज अभिलाष, अनीता शिक्षिकाओं सुमन मैम, फराह मैम के मार्गदर्शन में किया गया।
यूनिवर्सल एकेडमी निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें संस्कार, चरित्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button