शहर-राज्य

मौत की टंकी का खौफ:जल जीवन मिशन की टंकी आंधी-बारिश में क्षतिग्रस्त, भ्रष्टाचार के आरोप

संजीव कुमार गुप्ता

इटवा/सिद्धार्थनगर।जनपद के इटवा नगर पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। करहिया पुल के पास बनी पानी की टंकी हल्की आंधी और बारिश में ही क्षतिग्रस्त होकर लटकने की स्थिति में पहुंच गई है।
मामूली मौसम बदलाव में ही ढांचा जवाब देने से निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस टंकी को “मौत की टंकी” करार दिया है और बताया कि यह कभी भी गिरकर बड़ा हादसा कर सकती है।
इलाके में दहशत का माहौल है और लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि टंकी को तत्काल हटाया जाए और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button