शहर-राज्य

मुकदमे की जांच में अनियमितता का आरोप, किसान यूनियन टिकैत ने डीआईजी से की शिकायत

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे की जांच को लेकर किसान यूनियन टिकैत ने जांच अधिकारी पर कथित अनियमितता के आरोप लगाए हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहित देवल और मंडल अध्यक्ष मोहम्मद नाजिर पाशा ने डीआईजी मुनिराज जी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र में संगठन की ओर से आरोप लगाया गया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद जांच प्रक्रिया को कथित रूप से प्रभावित करते हुए अंतिम रिपोर्ट (एफआर) तैयार कर क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के समक्ष भेजी गई। संगठन ने जांच अधिकारी की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले को लेकर 27 अगस्त 2026 को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। किसान यूनियन टिकैत ने डीआईजी से मामले की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराने और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो वह धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

आज किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियो ने DIG साहब से मुलाकात करने के लिए पहुंचे dig ऑफिस मो नाजिर पाशा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रोहित देवल जिला अध्यक्ष मो दानिश बाबू महानगर अध्यक्ष मुरादाबाद मुकर्रम चौधरी युवा प्रदेश प्रवक्ता मुशर्रफ अली सैफी महानगर उपाध्यक्ष मुरादाबाद मोहम्मद सिकंदर युवा प्रदेश सचिव आदि मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button