शहर-राज्य

मथुरा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई संदिग्ध हिरासत में

-आईपीएस एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में पुलिस ने खंगाले चार गांव, भारी पुलिसबल रहा मौजूद 

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर जनपद मथुरा में साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर हॉटस्पॉट चिन्हित व कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के द्वारा जनपदभर में साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे से पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जनपद के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चिन्हित गांवों में पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अभियान में ड्रोन कैमरों और अन्य तकनीकी संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति साइबर अपराध में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन अभी जारी है और पूछताछ व गिरफ्तारी से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी। ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी देहात आईपीएस सुरेश चंद्र रावत के द्वारा किया गया। साइबर अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर जनपद को साइबर अपराध से मुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन की बड़ी पहल है। भारी पुलिसबल के साथ मौके पर जाकर जानकारी एकत्रित व संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि साइबर अपराधियों के तार और उनके नेटवर्क को जड़ से ध्वस्त करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button