शहर-राज्य

मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान शुरू

  • अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प।
  • पीडीए स्वाभिमान एप के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य, नौजवान व महिलाओं को सदस्य बनाने पर जोर।

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ विधानसभा के बढ़नी ब्लॉक में समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पीडीए चौपाल जमधरा गांव में आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान पीडीए स्वाभिमान एप के माध्यम से शुरू किया गया। इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। चौपाल में विधानसभा शोहरतगढ़ के सभी बूथों पर बीएलए के सहयोग से घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाने एवं अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। श्री मिश्रा ने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक बूथ पर 400 सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। सदस्यता अभियान में पहली बार वोटर बन रहे नौजवानों और महिलाओं को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाने पर विशेष जोर दिया जायेगा। कार्यक्रम में सेक्टर-1 मलगहिया और सेक्टर-2 ढेकहरी के सभी बूथों से सक्रिय पदाधिकारी शामिल हुए। चौपाल में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रशिक्षित एवं शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए नामित भुवनेश्वर पटेल ने पीडीए स्वाभिमान एप के बारें में विस्तार से बताया। चौपाल की अध्यक्षता शोहरतगढ़ विधानसभा महासचिव महबूब आलम ने किया। वहीं सदस्यता अभियान कार्यक्रम में आयोजन को मुरलीधर मिश्रा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, शकील शाह जोनल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक, प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, गोपाल फौजी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, राकेश गौतम प्रधान, विशाल बारी, अमित यादव, प्रेम चन्द्र, अमीन प्रसाद चौरसिया, डॉ0 रामनरेश सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button