शहर-राज्य

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, शिक्षकों ने सेवा भावना का दिया संदेश।

भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा ने अपने जन्म दिन पर जल मंदिर पहुंचकर राहगीरों को पिलाया शरबत।

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सर्किट हाऊस के गेट पर संचालित शीतल जल की सार्वजनिक प्याऊ जल मंदिर पर नौ तपा की भीषण गर्मी से आमजन एवं राहगीरों को राहत पंहुचाने के लिए शीतल जल के साथ शरबत पिलाकर कंठ तर किये। इस दौरान
राजाखेड़ा से विधानसभा प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री श्रीमती नीरजा अशोक शर्मा ने जल मंदिर पहुंचकर अपने हाथों से राहगीरों को शरबत पिलाकर
सेवा भाव का संदेश दिया। श्रीमती नीरजा शर्मा ने कहा कि
पुरुषोत्तम मास में जल सेवा करना सबसे पुनीत और अक्षय पुण्य देने वाला कार्य माना गया है। जेठ के महीने में भीषण गर्मी के बीच प्यासे को पानी पिलाना और जल दान करने से साक्षात भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि अपने जन्म दिन कि शुरुआत जल सेवा से करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ की ओर से गर्मी के मौसम में आमजन के लिए शीतल जल की प्याऊ संचालित कर बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस से पूर्व भाजपा नेत्री नीरजा शर्मा के जल मंदिर पहुंचने पर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा व जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई प्रेषित की । संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं में जब किसी को रास्ते में शीतल जल और ठंडा पेय मिलता है तो उसे बहुत राहत मिलती है। संघ के जिलाध्यक्ष हरीसिंह गुर्जर ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी पिछले एक दशक से गर्मी के महीनों में नर सेवा नारायण सेवा मानकर भीषण गर्मी में राहगीरों को नियमित शीतल जल उपलब्ध कराने के साथ समय-समय पर विशेष अवसरों पर ठंडा पेय व खाद्य पदार्थ भी वितरण करते हैं।
इस मौके पर अवधेश सारस्वत केदार सिंह बघेल, रजनीकांत शर्मा, भानु प्रताप परमार, नंदकिशोर लोधी, सत्यप्रकाश शर्मा,पुरुषोत्तम शुक्ला, कुलदीप शर्मा,रामशंकर प्रजापति, बालकिशन शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button