शहर-राज्य

भारत स्काउट और गाइड संस्था का प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में भारत स्काउट और गाइड संस्था द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यायुक्त व जिला विद्यालय उपेंद्र कुमार व संचालन जिला सचिव रवि प्रकाश ने किया। जिला सचिव रवि प्रकाश ने जनपद में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की कार्य योजना व आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड की गतिविधियां संचालित किये जाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग जिला स्काउट संस्था के पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। सभी सहायता प्राप्त राजकीय विद्यालय अपने तीन माह का स्काउट गाइड का शुल्क जिला कोष में जमा कर दें।प्रधानाचार्य विद्यालय में दाल पंजीकरण, नवीनीकरण एवं प्रशिक्षण के कार्य में तेजी लाएं। किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।बैठक में तय किया गया कि जिला एवं मंडल रैली के लिए रामनरेश चौधरी इंटर कॉलेज रामपुर सरकारी में आयोजित होगा।अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स,गाइड कैप्टन कोर्स एवं एडवांस कोर्स गाइड कैप्टन तथा राज्यपाल पुरस्कार कोर्स मुमताज सहायक प्रादेशिक आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती सुषमा यादव जिला गाइड कमिश्नर निशा यादव जिला स्काउट कमिश्नर डॉ राकेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष डॉ राकेश चौधरी सहायक आयुक्त संगठन राजदेव त्रिपाठी, सहायक आयुक्त संजय द्विवेदी सहायक आयुक्त,गाइड नीलम राय सहायक आयुक्त,योगेंद्र सिंह जिला स्काउट रिसोर्सेस कमिश्नर डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य हीरालाल अरुणकुमार ओझा, जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद यादव, गाइड कमिश्नर बबीता, रजिया,सैफ अली, शोएब अख्तर, शिवाकांत चौधरी, विकास कुमार सहित सभी काउंसलर उपस्थित रहे।

स्काउट गाइड संस्था के जिला सहायक आयुक्त बने संजय द्विवेदी संत कबीर नगर। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित जिला स्काउट गाइड योजना की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार की मौजूदगी में ए. एच. एग्री.इंटर कॉलेज दुधारा के प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी को स्काउट गाइड संस्था का सहायक आयुक्त, संत कबीर नगर नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button