भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नवगठित जिला टीम का परिचय बैठक का आयोजन

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला गाजियाबाद की नवगठित जिला टीम का परिचय बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अमित तिसावड़ द्वारा जगन्नाथ कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग मोदीनगर में किया गया। मुख्य अतिथि संजीव गोयल सिक्का भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं गाजियाबाद जिला प्रभारी रहे। जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष द्वारा नवगठित टीम को माला और फटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत से विधानसभा जिताने और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया ।इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रपाल प्रधान, लाल बहादुर, जिला उपाध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, सोनवीर कर्दम,सुमित जाटव, सनित तितौरियां, जगदीश कुमार ,विजय सिंह, दिनेश जाटव,हिमांशु लोहारा जिला मंत्री बृजेश देवी, विपिन कोरी ,अजय कोरी, सुबोध भारती, नानक चंद जाटव, श्यामवीर जाटव नवधीर चंदेल, मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर जाटव ,जितेंद्र खटीक, विजेंद्र प्रधान, संजू प्रधान, तेजवीर जाटव रणवीर सेठ, लविश धीर ,शिवम महेश वैद्य, सुनील प्रधान,शिवम धानुक ,नितिन जाटव , लक्की प्रसाद, शेर सिंह, नरेश सिंह, श्रीमति किरन रानी, वीरेंद्र जाटव, सुनील कुमार, रिंकू कुमार, ब्रह्म प्रकाश, अभिषेक कुमार, श्रीमति पायल देवी, चमन लाल, सोविंदर कुमार, अभिषेक खटीक, निशांत खटीक, भारत सिलेलान, आकाश कुमार, लक्की प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


