शहर-राज्य

बिस्कोहर के जतिन सिंह ने नीट में लहराया परचम, मिली 8092वीं रैंक

_समाजसेवी संजय सिंह के पुत्र जतिन ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता, चिकित्सक बनकर समाज सेवा का है लक्ष्य।

वेलकम इण्डिया

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर । नगर पंचायत बिस्कोहर के प्रतिभावान युवा ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर बिस्कोहर का नाम रोशन किया है। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 5 अटल नगर बेलवा निवासी समाजसेवी संजय सिंह के पुत्र जतिन सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में शानदार सफलता हासिल की है। जतिन ने परीक्षा में 720 में से 607 अंक अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर 8092वीं रैंक हासिल की है।जतिन सिंह ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है। इसके लिए वह राजस्थान के कोटा में रहकर कड़े अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे थे। पहले प्रयास में अपेक्षित सफलता न मिलने के बावजूद जतिन ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी कमियों को दूर करते हुए दोबारा दुगनी मेहनत से पढ़ाई की। जतिन ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय अपने बाबा व इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य आर डी सिंह, पिता संजय सिंह, माता रिंका देवी के आशीर्वाद और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन को दिया है। जतिन ने बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य चिकित्सा शिक्षा ग्रहण कर एक उत्कृष्ट चिकित्सक बनना है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज की नि:स्वार्थ सेवा कर सकें। जतिन की इस गौरवमयी उपलब्धि से पूरे बेलवा और बिस्कोहर क्षेत्र में खुशी की लहर है।जतिन की इस शानदार सफलता पर अजय सिंह, अजीत सिंह, दिनेश सिंह, पवन भोजवाल, राहुल, राधेश्याम यादव और ओम प्रकाश कौशल समेत तमाम क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button