शहर-राज्य
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे HPV टीकाकरण आज कुल 28लाभार्थीयों का हुआ टीकाकरण

हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद के सभी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मे HPV टीकाकरण किया गया,आज कुल 28 लाभार्थीयो को HPV का टीकाकरण किया गया, इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कस्टला में उपस्थित रहे,साथ में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा योगेश गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी डॉ कपिल गौतम, RRT JSI से कासिम मौजूद थे। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी जनमानस से अनुरोध किया कि वो अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं को HPV टीकाकरण सभी सरकारी अस्पताल निःशुल्क में करा सकते है।



