शहर-राज्य

जीवन में संवाद समाधान देता है- प्रोफेसर कुलविंदर बग्गा 

मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में खेल पर आधारित प्रशिक्षण “स्पर्धा” का दूसरे दिन का शुभारंभ सह प्रभारी हरेश सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया। संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के दिशा निर्देश में चल रहे इस प्रशिक्षण में दूसरे दिन के सत्र में सबसे पहला सत्र संदर्भदाता देशराज  सिंह के साथ कैलिस्थेनिक्स व्यायाम और योगासन संस्थान के बास्केटबाल मैदान पर कराते हुए हुआ। दूसरा सत्र प्रोफेसर डॉक्टर कुलविंदर बग्गा प्राचार्य के आर टी टी कॉलेज ने “खेल मनोविज्ञान: मानसिक ताकत से शानदार खेल प्रदर्शन” के तहत बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हम सभी खेल शिक्षक – शिक्षिकाओं का दायित्व बहुत बढ़ गया है। हम सभी को बच्चों से संवाद स्थापित करते रहना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान अवश्य करना चाहिए। मानसिक परेशान बच्चे से संवाद स्थापित करना ही अपने में क्रियात्मक शोध का हिस्सा है। ये शोध हमेशा समाधान ही प्रदान करता है। अन्य सत्रों में खेल में लगने वाली चोट, बचाव एवं प्राथमिक उपचार, खेलों में नैतिकता एवं मूल्य, डोपिंग, स्वास्थ्य एवं खेल पोषण, खेलों में परीक्षण, मापन एवं मूल्यांकन क्रमशः सन्दर्भदाता हरेश सिंह, मनोज रावत, सीमा शर्मा,प्रवीण,सुमित, नरेंद्र कुमार पाण्डेय और शिव दीक्षित ने लिए। इस प्रशिक्षण में डीएलएड प्रशिक्षु अखिल कुमार, महेंद्र, रितेश,अंशु, करिश्मा, यशस्विनी, सौम्या, प्रिंसी,पूजा और राजकुमार, सुभाष, प्रेम ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button