शहर-राज्य

पशु सखियों को दिया वैज्ञानिक बकरी पालन का प्रशिक्षण

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

उसका/सिद्धार्थनगर। इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी, उसका बाजार की ओर से एलआईसी एचएफएल हृदय परियोजना के तहत पशु सखियों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी एवं उद्यमिता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य पशु सखियों को वैज्ञानिक बकरी पालन की जानकारी देकर ग्रामीण बकरी पालकों को तकनीकी सहयोग के लिए सक्षम बनाना था।
पहले दो दिनों में बकरी पालन और पशु स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी गई।इसमें प्रमुख बीमारियों की पहचान व रोकथाम, दवा का उपयोग, टीकाकरण, डिवार्मिंग, डिपिंग, बाड़ा प्रबंधन, संतुलित आहार, प्रजनन प्रबंधन और तकनीकी उपचार के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण गौतम कमर्शियल गोट ट्रेनिंग सेंटर के विशेषज्ञ एससीएल गौतम और डीके गौतम ने दिया।तीसरे दिन उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण में बकरी पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के तरीके बताए गए। कम लागत में अधिक उत्पादन, स्थानीय संसाधनों के उपयोग, उचित प्रबंधन और सही समय पर बेहतर मूल्य में बकरियों की बिक्री पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button