पत्रकारों को पेट्रोलियम ईंधन पर प्राथमिकता देने की मांग-:षष्टभुजा शुक्ल उर्फ गुडडू बाबा

असदुल्लाह सिद्दीकी
बांसी/सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील क्षेत्र में पेट्रोलियम ईंधन की बढ़ रही किल्लत के कारण दैनिक रुप से समाचार संग्रहित करने वाले पत्रकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस विषय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बांसी तहसील अध्यक्ष षष्टभुजा शुक्ल उर्फ गुडडू बाबा ने प्रशासन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन से पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा देने मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक आवश्यक सेवा है और कवरेज के दौरान पत्रकारों को ईंधन की उपलब्धता में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। समय की बचत हेतु पत्रकारों को पेट्रोल पंपों पर लाइन में प्रतीक्षा किए बिना प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल/डीजल उपलब्ध कराया जाए।
विषम परिस्थितियों या ईंधन संकट के समय पत्रकारों के लिए एक निश्चित कोटा सुरक्षित रखा जाए ताकि जनहित की खबरें बाधित न हों।
पेट्रोल पंपों पर पत्रकारों के पहुचने पर बैठने के लिए स्वच्छ स्थान, शुद्ध पेयजल आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
प्रेस कार्ड दिखाने पर पंप कर्मियों द्वारा सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए।
”ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकार अत्यंत सीमित संसाधनों के बीच दिन-रात जनसमस्याओं को उठाने का कार्य करते हैं। कई बार दूर-दराज के क्षेत्रों में कवरेज के लिए जाते समय पेट्रोल की उपलब्धता न होने से कार्य में बाधा आती है। प्रशासन को चाहिए कि वह पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी कर पत्रकारों को सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित करे।



