शहर-राज्य

बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 145 वीं जयंती के अवसर पर झांकी मे प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित

असदुल्लाह सिद्दीकी

जोगिया/सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया क्षेत्र के टड़िया बाजार मे राज्य कर्मचारी सदाबृक्ष के नेतृत्व मे बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती 22 अप्रैल 2026 को मनाई गयी!कार्यक्रम का शुरू आत बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गयी!
कार्यक्रम की अध्यक्षता पासी समाज के जिलाध्यक्ष रामकुमार पासवान द्वारा किया जिसमे 14 अप्रैल को बाबा साहब की झांकी मे हिस्सा लेने वाले एवं रास्ते मे जल पान कराने वाले युवा अम्बेडकर विचार धारा रखने वाले लोगों का सम्मान के रूप मे आयोजित की गयी!
आयोजक राज्य कर्मचारी पंचायती राज डॉ सदाबृक्ष रहे जिन्होंने ने बाबा साहब के झांकी मे हिस्सा लेने वाले एवं रास्ते मे जुलूस को जल पान कराने वाले लोगों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया!
शिक्षा जगत से रोशन लाल पासवान द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया इसके पश्चात उपस्थिति बुद्धजीवी रामकुमार पासवान, सर्वजीत पासवान, गोविन्द पासवान रामचंद्र जायसवाल राजकुमार पासवान, मसूद कादरी जैनत गर्ल्स स्कूल,देव शंकर पासवान, रामशब्द, त्रिलोकी प्रसाद प्रयाग नाथ गौतम, जयराम बौद्ध द्वारा बाबा साहब के विचारों को रखते सम्बोधित किया गया!संबिधान पर चर्चा करते रविन्द्र कुमार द्वारा बताया गया हमारे देश के संबिधान से अच्छा किसी देश का संबिधान नही है और हमारे भारत का संबिधान समता, समानता, बंधुता की बात करता है इस छः मौलिक अधिकार के बारे बताया गया एवं संबिधान को लेकर जो भ्रान्ति है लोगों मे उन भरान्ति को दूर किया किया चूकी संबिधान निर्माण के लिया 160 से अधिक बैठके हुइ थी और भारत 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था इस प्रकार बाबा साहब के विचारों को रखा गया इस दौरान सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button