शहर-राज्य

नेपाल से नाबालिग को लेकर भारत आ रहा था युवक, एसएसबी ने पकड़ा

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

बजहा/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी बजहा की नाका पार्टी ने बुधवार रात नेपाल से भारत आ रहे एक युवक के साथ नाबालिग लड़की को पकड़ा। पूछताछ में युवक की पहचान अब्दुल हलीम (27) निवासी टोला पंचगांवा महादेवा कुर्मी, थाना कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। रात करीब 10:15 बजे नाका ड्यूटी के दौरान युवक और लड़की को देखकर एसएसबी जवानों को संदेह हुआ। महिला कर्मियों ने पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह माता-पिता को बिना बताए युवक के साथ शादी करने के लिए मुंबई जा रही थी। लड़की के नाबालिग होने के कारण एसएसबी ने मामले की सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) सिद्धार्थनगर और 66वीं वाहिनी एएचटीयू को दी। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए नाबालिग लड़की और युवक को सुपुर्दगीनामा तैयार कर एएचटीयू पुलिस सिद्धार्थनगर के हवाले कर दिया गया। एसएसबी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार नाका और गश्त की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button