शहर-राज्य
नाबालिग से दुष्कर्म व रंगदारी के आरोपी को हापुड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेलकम इंडिया राजेंद्र सिंह वरिष्ठ
हापुड़, जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील फोटो खींचकर रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियान के दौरान थाना हापुड़ नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी
हापुड़ पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मामले की जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार की जा रही है।



