मूवी मसालाशहर-राज्य

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुआ बॉलीवुड, राजपाल यादव बोले—भाऊ, आपकी यादें हमेशा साथ रहेंगी

नाना पाटेकर के निधन से भावुक हुए राजपाल यादव और मिसेज एशिया विजयता सचदेवा, कहा—एक महान कलाकार ही नहीं, खूबसूरत इंसान को खो दिया

एक कलाकार गया, एक इंसान भी बिछड़ गया,
दर्द के साए मगर दिल में उतर जाते हैं।

सनी कुमार केशरवानी
संवाददाता
प्रयागराज

प्रयागराज। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अभिनेता राजपाल यादव ने नाना पाटेकर के निधन पर भावुक संदेश साझा करते हुए उन्हें याद किया। राजपाल यादव ने कहा कि कुछ मुलाकातें और कुछ लोग जिंदगी में हमेशा के लिए याद रह जाते हैं।

राजपाल यादव ने नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘वनवास’ में स्क्रीन शेयर करने के अपने अनुभव को याद करते हुए लिखा कि इतने वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ दोबारा काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव था। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर को सिर्फ उनके किरदारों के माध्यम से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से जानने और उनसे कई बार मिलने का अवसर भी मिला।

राजपाल यादव ने नाना पाटेकर की सादगी और अपनेपन को याद करते हुए लिखा कि उनकी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने कहा कि एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही, लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज्यादा है। राजपाल यादव ने भावुक होकर लिखा—“भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी।” अंत में उन्होंने नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने भी नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिलों में अलग पहचान बनाई। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

विजयता सचदेवा ने कहा कि नाना पाटेकर की दमदार अदाकारी, सहज व्यक्तित्व और फिल्मों में निभाए गए यादगार किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार, प्रशंसकों और फिल्म जगत के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

फिल्म जगत के दो चर्चित चेहरों की ओर से नाना पाटेकर को दी गई यह भावपूर्ण श्रद्धांजलि उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button