शहर-राज्य

नवमी के दिन शर्मा परिवार ने किया गृह प्रवेश

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा

नूरपुर। नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव राहूनंगली मे प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने सपरिवार गृह प्रवेश किया। गृह प्रवेश से पहले पंडित बुध प्रकाश शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान से हवन यज्ञ किया गया। जिसमें यजमान प्रधानाचार्य संजीव शर्मा व धर्मपत्नी कनक शर्मा रहे। हवन में पूरे परिवार द्वारा आहुति दी गई। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया गया। सभी ने उन्हें नए घर में प्रवेश करने पर बहुत बधाई दी।

इस अवसर पर रामअवतार शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा विपिन कुमार शर्मा, अभिनव शर्मा, सरिता शर्मा, नितिन शर्मा, निशु शर्मा, अंशु शर्मा, वंदिता शर्मा, राम मोहन शर्मा, अंशुल शर्मा, कल्पना शर्मा, अमित शर्मा, शिखा शर्मा, सोनी शर्मा, रूबी शर्मा, पूजा शर्मा, शिवांगी शर्मा, स्वप्निल शर्मा, पलक शर्मा शर्मा, शांतनु शर्मा, शाश्वत शर्मा, हर्षिता भारद्वाज, सुयश भारद्वाज, प्रांजल शर्मा, सानिध्य शर्मा, माही शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर घर को भव्य रूप से सजाया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button