शहर-राज्य

देश में महंगाई चरम पर है बेरोज़गारी से युवा त्रस्त है- प्रवीण चन्द्र पाण्डेय

संगठन सृजन अभियान: मेहदावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मजबूत पहल

संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी ने जनहित के मुद्दे पर हमेशा आवाज़ बुलंद की है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस ने कभी धर्म- जाति की राजनीति नहीं करती।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने मेहदावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जब्बार न्याय पंचायत के अंतर्गत गोविंदपुर (मईला) गांव में स्थित मां काली के पवित्र स्थान पर ब्लॉक अध्यक्ष विनय पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है बेरोज़गारी से युवा त्रस्त है। किसानों को खाद की समस्या झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस ने देश की सभी समस्याओ को लेकर हमेशा आवाज बुलंद कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव हम सबका भविष्य तय करेगा।
जिला उपाध्यक्ष सैयद तारिक हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के शासन में शिक्षा के लिए विद्यालयों की स्थापना की। एम्स सहित चिकित्सालयों की स्थापना की। तकनीकी के क्षेत्र में देश को मजबूत किया। भाजपा सरकार के 12 वर्षों में विकास के बजाय लोगों को धर्म और जाति, मंदिर मस्जिद में उलझा दिया गया।
ब्लाक अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कांग्रेस पार्टी की उपस्थिति को बढ़ाना, स्थानीय इकाई को अधिक गतिशील बनाना और नए साथियों को संगठन से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम को जिला सचिव अतीक सिद्दीकी, सतीश साहनी, अखण्ड बहादुर पाल (एडवोकेट), नीलम चतुर्वेदी ने भी संबोधित किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष विनय पाण्डेय और संचालन सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज़ अख्तर ने किये।
इस अवसर पर मो० परवेज अख्तर (जिलाध्यक्ष, सोशल मीडिया), महेश कुमार (जिलाध्यक्ष, एससी विभाग),
​ निसार अहमद (ब्लॉक अध्यक्ष, सांथा), राजेन्द्र चतुर्वेदी,
​ सत्या त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया),
​ सचिन कुमार (सोशल मीडिया महासचिव), मंजू त्रिपाठी (सोशल मीडिया महासचिव), राम शरण सिंह (सोशल मीडिया वि.स. कोआर्डिनेटर), बृजेश विजय सेन (बूथ अध्यक्ष, जब्बार), राम सबद चौधरी, रमेश चौधरी (ब्लॉक महासचिव), कमल किशोर शुक्ला, संजय पाण्डेय आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button