दुधारा पुलिस एवं साइबर टीम की तत्परता से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित की धनराशि कराई गई वापस

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुडाडीहाबेग निवासी मोहम्मद हस्सान द्वारा गलती से अज्ञात व्यक्ति के मर्चेंट खाते में 70,549/- रुपये की धनराशि ट्रासफऱ कर दी गयी थी।
घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर सेल थाना दुधारा सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में थाना दुधारा की साइबर टीम उ0नि0 अनिल मिश्र(साइबर सेल प्रभारी), आरक्षी अनुज कुमार रि0 आरक्षी हर्ष सिंह राजकुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक तकनीकी एवं विधिक कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित की संपूर्ण धनराशि ₹ 70,549 वापस कराई गई।
संतकबीरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर बैंक खाता, ओटीपी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।



