थाना बेलहरकला पुलिस ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का मुगदर बरामद
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दवन सिंह व थानाध्यक्ष बेलहरकला सर्वेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना बेलहरकला व0उ0नि0 वीरेन्द्र कन्नौजिया, हे0का0 बृजेश पाण्डेय, का0 मनीष चन्द यादव, का0 संतोष चौहान, का0 ओमप्रकाश चौरसिया, का0 नीरज कुमार ने स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 294/2026 धारा 191(2),352,351(3),109(1),121(2),132 बीएनएस व धारा 26 भारतीय वन अधिनियम में वांछित 02 अभियुक्तगण सदरे आलम, मो. फारुख पुत्रगण हकीमुल्लाह निवासीगण जंगल दशहर थाना बेलहरकला को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर 01 अदद लकड़ी का मुगदर बरामद किया है।
वादी श्री गोविन्द त्रिपाठी पुत्र मुक्तिनाथ त्रिपाठी वन विभाग मेंहदावल रेंज बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर दिनांक 03.10.2026 को ग्राम जंगल दशहर में रिजर्व फारेस्ट की लकड़ी के अवैध कटान की सूचना पर वादी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वन विभाग की टीम के साथ लाठी डण्डो से मारपीट करते हुए वादी को गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया तथा बचाव में आए अन्य कर्मचारियों पर भी हमला व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया



